Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडKedarnath Heli Service 2025 : केदारनाथ के लिए आठ अप्रैल से होगी...

Kedarnath Heli Service 2025 : केदारनाथ के लिए आठ अप्रैल से होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग

 dipr

Kedarnath Heli Service 2025 :  केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।

वर्षा जल संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं – मुख्यमंत्री

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी आठ अप्रैल को पोर्टल खोल देगा। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डाटा भेज दिया है। बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।

इस बार पांच प्रतिशत बढ़ा किराया

यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। हेली कंपनियों के साथ हुए तीन साल के अनुबंध के अनुसार इस बार किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

केदारनाथ हेली सेवा का किराया (Kedarnath Heli Service 2025)

रूट वर्ष 2025
सिरसी से केदारनाथ 6061
फाटा से केदारनाथ 6063
गुप्तकाशी से केदारनाथ 8533
नोट-प्रति यात्री किराया आने व जाने का है।

Uttarakhand Place Name Change : राज्य में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा को लेकर उठने लगे सवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments