Thursday, October 22, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक आवाजाही के लिए खुला, हिमखंड आने से...

केदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक आवाजाही के लिए खुला, हिमखंड आने से था बंद, छह से दस फीट बर्फ काटी गई

 dipr

Kedarnath pedestrian route is open for movement to Dham route was closed due to arrival of an avalanche

हिमखंड आने से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हिमखंड जोन में छह से दस फीट तक बर्फ काटकर रास्ता बनाया गया है। मार्ग को घोड़ा-खच्चरों के सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे जल्दी ही धाम तक सामान ढुलान हो सके।

बुधवार देर शाम को मजदूर लिनचोली से छानी कैंप और छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक बर्फ हटाते हुए केदारनाथ तक पहुंच गए थे। लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों की ओर से बर्फ प्रभावित क्षेत्र में रास्ते दुरुस्त किए जा रहे हैं। हिमखंड जोन और फिसलन वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए मिट्टी व पत्थर का उपयोग किया जा रहा है।

20 दिन में नौ किमी क्षेत्र में बर्फ हटाई
हिमखंड जोन में आठ से दस फीट तक बर्फ काटकर रास्ता तैयार किया गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को धाम तक पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

70 मजूदरों ने 20 दिन में 9 किमी क्षेत्र में बर्फ हटा दी है। दूसरे चरण में रुद्रा प्वाइंट से हेलिपैड और हेलिपैड से मंदिर तक बर्फ हटाई जाएगी। एमआई-26 हेलिपैड क्षेत्र से बर्फ हटाना पहली प्राथमिकता है। दस अप्रैल तक केदारनाथ में सभी प्रमुख जगहों से बर्फ हटा दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments