Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयParliament : आज पास होगा बजट, लोकसभा में लागू होगा गिलोटिन

Parliament : आज पास होगा बजट, लोकसभा में लागू होगा गिलोटिन

 dipr

Parliament :  केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों के लिए बृहस्पतिवार को तीन लाइन का व्हिप जारी किया। भाजपा ने सबसे पहले अपने सांसदों से शुक्रवार को लोकसभा में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया। इसके बाद कांग्रेस ने भी व्हिप जारी कर सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने को कहा। शुक्रवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पास होना है।

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

बता दें कि हर साल, बजट पारित करने से पहले, सत्ताधारी पार्टी अपने सांसदों को व्हिप जारी करती है। भाजपा की ओर से जारी व्हिप में कहा गया है कि लोकसभा में पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को सदन में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए विचार किया जाएगा। इसलिए लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्य पूरे दिन सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें। कांग्रेस ने हालांकि व्हिप जारी करने का कारण नहीं बताया है।

लोकसभा में आज लागू होगा गिलोटिन

लोकसभा शुक्रवार को गिलोटिन का प्रयोग करेगी। संसदीय परंपरा में गिलोटिन भी हर समय लागू नहीं किया जाता है, बल्कि महत्वपूर्ण मौकों पर इसे लागू किया जाता है। विधायी भाषा में गिलोटिन का मतलब है वित्तीय कामकाज को एक साथ लाना और तेजी से पारित करना।

बजट निर्धारित समय के भीतर पारित कराने का प्रयास

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में यह एक आम प्रक्रियात्मक अभ्यास है। एक बार गिलोटिन लागू हो जाने के बाद अनुदान की शेष मांगों पर बिना किसी चर्चा के मतदान कर दिया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट निर्धारित समय के भीतर पारित हो जाए और सरकार बिना किसी देरी के अपना काम जारी रख सके।

Land For Jobs Case : आज ईडी के सवालों का जवाब देंगे लालू प्रसाद,कल राबड़ी देवी से हुई थी पूछताछ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments