Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiMohalla clinic : बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने...

Mohalla clinic : बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया किन सेंटरों पर लगेगा ताला

 dipr

Mohalla clinic : दिल्ली में सुविधाएं उपलब्ध न करवा रहे मोहल्ला क्लीनिक बंद होंगे। साथ ही निजी जगहों पर खोले गए मोहल्ला क्लीनिक को लेकर भी जांच तेज होगी। इसके अलावा दिल्ली में मई तक करीब एक लाख लोगों को आयुष्मान की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मंगलवार को विशेष बातचीत के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा एक-एक विधानसभा में काफी मोहल्ला क्लीनिक किराये की जगह पर चल रहे हैं। इनका किराया करीब 35-35 हजार रुपये तक है। जबकि दिल्ली सरकार के पास सरकारी जगह उपलब्ध है।

Welcome Back Sunita : पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, स्पेस स्टेशन से लौटने के सफर में 17 घंटे लगे

160 मोहल्ला क्लीनिक, जो किराये पर

दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय इसकी जांच कर रहा है। जब सरकार के पास सरकारी जगह उपलब्ध है तो उन्हीं जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla clinic)  की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजना के तहत प्राथमिक उपचार केंद्रों पर डे केयर की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऐसे भी मोहल्ला क्लीनिक हैं, जो बंद हैं या सेवाएं नहीं दे रहे। सरकार इन्हें बंद करने का विचार कर रही है। दिल्ली में करीब 160 मोहल्ला क्लीनिक हैं, जो किराये की जगह पर चलते हैं। इन्हें लेकर भी सवाल है।

अगले दो माह में एक लाख लोगों के पास होगा आयुष्मान

दिल्ली में मई माह में एक लाख लोगों के पास आयुष्मान की सुविधा होगी। मंत्री पंकज सिंह का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में आयुष्मान भारत योजना के लिए समझौता करेंगे। समझौता होने के बाद एक महीने के अंदर करीब एक लाख लोगों को इसकी सुविधा दी जाएगी।

दवाओं की खरीद में आएगी पारदर्शिता

दिल्ली के अस्पताल सहित दूसरे जगहों के लिए दवा व उपकरण की खरीद में पारदर्शिता आएगी। मंत्री ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि अस्पताल स्थानीय स्तर पर दवा न खरीदे, बल्कि सभी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्तर पर सुविधा विकसित हो। ऐसा होने पर दवा व उपकरण की खरीद में सुधार होगा। अभी देखा गया है कि अस्पताल अलग-अलग दवाओं की खरीद करते हैं। इनकी दवाओं के मूल्य में भेद रहा है।

Latest Dehradun News : उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए मिली 15 बस, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments