Nagpur violence : औरंगजेब विवाद में हिंसा की आग में जला नागपुर, कई घरों और वाहनों में आगजनी

Nagpur violence

नागपुर। Nagpur violence औरंगजेब की कब्र पर विवाद ने सोमवार रात हिंसक रूप धारण कर लिया। इस हिंसा की आग में नागपुर को झुलसा कर रख दिया। नागपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प के चलते कई दुकानों, घरों और वाहनों में आगजनी की गई।

Land for Job Scam : RJD सुप्रीमो लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, ED ने पूछताछ के लिए किया तलब

कई घर, वाहन और दुकानें आग में जले

वहीं, इसके बाद नागपुर के महाल से शुरू हुई हिंसा हंसपुरी तक फैल गई। कई घरों, वाहनों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर में हिंसा भड़क उठी। पुलिस पर पथराव किया गया।

एक अफवाह से फैली हिंसा (Nagpur violence)

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह अफवाह फैली थी कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए वीएचपी के आंदोलन के दौरान एक समुदाय की पवित्र पुस्तक को जला दिया गया। पुलिस ने बताया कि हिंसा के मद्देनजर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

अचानक इलाके में घुस आई भीड़

पुलिस ने बताया कि बीती रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में भी झड़प हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया, घरों और इलाके में एक क्लीनिक में तोड़फोड़ की।

दंगाईयों ने लोगों के घरों पर भी पत्थर फेंके। पीटीआई से बात करते हुए, महल में चिटनिस पार्क के पास ओल्ड हिसलोप कॉलेज क्षेत्र के कुछ निवासियों ने दावा किया कि शाम 7.30 बजे के आसपास एक भीड़ उनके इलाके में घुस आई और उनके घरों पर पत्थर फेंकने लगी और गलियों में खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की। चार कारों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें से एक बुरी तरह जल गई।

पुलिस ने 65 को किया गिरफ्तार

पुलिस ने महल इलाके के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिंसा के मद्देनजर शांति और सद्भाव की अपील की है।

Gaza : गाजा में युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हवाई हमला, 200 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *