Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGaza : गाजा में युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हवाई...

Gaza : गाजा में युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हवाई हमला, 200 लोगों की मौत

 dipr

Gaza : गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्राइल द्वारा आज सुबह किए गए हवाई हमलों में कम से कम 200 लोग मारे गए हैं। युद्धविराम के बाद गाजा में किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। जिसमें इतने लोगों की मौत हुई है। वहीं हमास ने चेतावनी दी है कि गाजा में इस्राइल के नए हमले युद्ध विराम का उल्लंघन हैं और यह बंधकों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

Drugs free Uttarakhand : ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर बाइक रैली को CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

फलस्तीनी अधिकारियों ने हमले में कम से कम 200 लोगों की मौत की जानकारी दी है। कहा जा रहा है जनवरी में युद्धविराम के प्रभावी होने के बाद से यह गाजा में अब तक का सबसे भीषणतम हमला है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं होने के कारण उन्होंने हमले का आदेश दिया। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, इजराइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

हमास ने युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का लगाया आरोप

इस्राइल ने इस हवाई हमले की वजह हमास द्वारा लगातार बंधकों की रिहाई से इनकार को बताया। इस्राइल ने हमास आतंकियों पर हवाई हमलों को अंजाम देने की बात कही। वहीं इस्राइल के हमले के बाद गाजा पट्टी में स्कूल बंद कर दिए गए। हमास ने इस्राइल पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हमास ने बयान जारी कर कहा कि नेतन्याहू और उनकी कट्टरपंथी सरकार ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है, जिससे बंधकों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए हैं।

इस्राइल ने बुरेजी इलाके में शरणार्थी कैंपों पर हमले किए। विस्थापित फलस्तीनियों ने एक स्कूल में शरण ली हुई थी, उस स्कूल को भी निशाना बनाया गया। हमले से पहले इस्राइल ने गाजा में खाने, दवाई, ईंधन आदि की सप्लाई भी रोक दी है, जिससे गाजा में भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब इस्राइल औऱ हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर बात हो रही हैं। हालांकि दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। हमास के पास अभी भी 24 जीवित बंधक हैं और अनुमान है कि 35 अन्य बंधक मारे जा चुके हैं।

हमास ने एक बयान में इजराइल की ओर से किए गए हमलों की निंदा की और कहा कि इन हमलों ने बंधकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लगभग 24 इस्राइली नागरिकों के भविष्य के बारे में इजराइल के हमलों के कारण संशय की स्थिति पैदा हो गई है जिनके बारे में माना जाता है कि वे अब भी जीवित हैं। वहीं, एक इस्राइली अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि इस्राइल हमास के उग्रवादियों, इसके नेताओं और बुनियादी ढांचों पर हमला कर रहा है तथा हवाई हमलों से परे अभियान को और बढ़ाने की योजना बना रहा है।

सीरिया और लेबनान में भी किए हमले

इस्राइल ने गाजा (Gaza) के साथ ही लेबनान और सीरिया में भी हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट्स हैं। सीरिया में दारा इलाके में रिहायशी क्षेत्र में हवाई हमले किए गए। लेबनान में भी इस्राइल ने दो हिजबुल्ला आतंकियों को मारने का दावा किया है।

Himachal Budget : हिमाचल प्रदेश के बजट में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, 6 रुपये महंगा हुआ दूध

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments