Thursday, October 22, 2026
HomeखेलRishabh Pant Sister Wedding : शादी के बंधन में बंधने जा...

Rishabh Pant Sister Wedding : शादी के बंधन में बंधने जा रही है ऋषभ पंत की बहन, संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके धोनी-रैना

 dipr

नई दिल्ली। Rishabh Pant Sister Wedding : भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन साक्षी शादी के बंधन में बंधने वाली है। उनकी शादी समारोह मसूरी में चल रहा है। मंगलवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और सुरेन रैना (Suresh Raina) भी पहुंचे हुए नजर आए और उन्होंने जमकर डांस किया।
उनके डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तीनों ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Haryana Nikay Chunav : हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे, BJP ने बनाई बढ़त

पंत की बहन की शादी (Rishabh Pant Sister Wedding) आज मसूरी में बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। अंकित लंदन की कंपनी एलीट ई 2 कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। पिछले साल दोनों की जनवरी में सगाई हुई थी।

Rishabh Pant की बहन की संगीत में Dhoni और Suresh Raina ने खूब किया डांस

दरअसल, एमएस धोनी की वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्हें धोनी समेत ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह के लिए मसूरी पहुंचे हुए स्पॉट किया गया।

सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत के बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया है। उनके साथ मिस्टर IPL सुरेश रैना भी जमकर थिरकते हुए नजर आए। रैना भी अपनी पत्नी के साक्षी पंत की शादी के लिए मसूरी पहुंचे हैं।

बता दें कि पंत की बहन की शादी समारोह के लिए सिर्फ उनके परिवार के करीब सदस्यों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।

Rishabh Pant आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते आएंगे नजर

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करते नजर आएंगे। लखनऊ ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी है।

Free Gas Cylinder : योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त गैस सिलेंडर देने का एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments