Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGujarat Congress : राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज से, विधानसभा चुनाव...

Gujarat Congress : राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज से, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा

 dipr

Gujarat Congress : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी सात मार्च से गुजरात दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य आ रहे कांग्रेस नेता गुजरात में कांग्रेस समिति की बैठक में भाग लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए राज्य के जिला और राज्य स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Tahawwur Rana extradition : मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा को झटका, US सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

राहुल के दौरे का मकसद

राहुल से पहले कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने राहुल के दौरे के संबंध में कहा कि गुजरात में राहुल गांधी जिला कांग्रेस समितियों (डीसीसी) के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय पर विचार के बाद कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के मिशन के साथ आगे बढ़ रही है।

139 साल के इतिहास में केवल तीसरा मौका (Gujarat Congress)

गुजरात के अहमदाबाद में अप्रैल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 139 साल पुरानी पार्टी का गुजरात में यह सम्मेलन तीसरी बार होगा। इससे पहले 1936 और 1961 में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। साल 1961 के 64 साल बाद यह सम्मेलन गुजरात में होगा।

कांग्रेस और गुजरात का खास नाता है

गुजरात में कांग्रेस का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन 1938 में बारदोली के हरिपुरा में हुआ था। यह सम्मेलन सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में हुआ था। यह सम्मेलन बारदोली सत्याग्रह की 10वीं वर्षगांठ पर हुआ था। इस सम्मेलन में सुभाष चंद्र बोस को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था। इसमें पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी। साथ ही सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता मिलने के बाद सरकार चलाने की रूपरेखा बताई थी। उन्होंने योजना आयोग बनाने और पंचवर्षीय योजना बनाने का सुझाव दिया था। उनके सुझाव को 12 साल बाद प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लागू किया था।

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं फिर तेज, दिल्ली पहुंचे CM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments