Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi Budget 2025 : दिल्ली विधानसभा में 24 मार्च से 26 मार्च...

Delhi Budget 2025 : दिल्ली विधानसभा में 24 मार्च से 26 मार्च के बीच बजट पेश करने की तैयारी

 dipr

Delhi Budget 2025 : दिल्ली विधानसभा में 24 मार्च से 26 मार्च के बीच बजट पेश हो सकता है। लेकिन उससे पहले दिल्ली सरकार आगामी साल का बजट जनता की राय पर तैयार करने वाली है। सरकार में मंत्री, विधायक, अधिकारी जनता से राय लेंगे। इसके अलावा विभिन्न वर्गो के सुझाव देने के लिए उनको विधानसभा बुलाया जाएगा।

PM Modi Lion Safari : प्रधानमंत्री मोदी ने गिर में जंगल सफारी का लिया आनंद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार जो है समाज के सभी वर्गों को साथ में लेते हुए उनके सुझावों को शामिल करने का प्रयास करेगी। यह बजट दिल्ली का बजट है। इसमें जनता के प्रत्येक वर्ग के सुझाव शामिल हों।

आगे कहा कि हमारे संकल्प पत्र में जो फोकस के क्षेत्र में हमने महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, प्रदूषण को कम करना, नौकरियां, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, भोजन, वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण, यमुना नदी की सफाई, कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने जैसे महत्वपूर्ण विषय हमारे संकल्प में शामिल हैं।

वहीं दिल्ली सरकार की ओर से एक वेबसाइट ईमेल viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और एक व्हाट्सएप नंबर 9999962025 हमने जारी किया। जिसमें लिखित में दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव भेज सकता है। हमने अलग-अलग महिला संगठनों को पांच मार्च को बुलाया गया है। 6 मार्च को व्यापारिक वर्ग को बुलाया गया है। हमारा दिल्ली देहात, सभी शिक्षा जगत के लोग, युवा इन सबको हमारे मंत्रीगण हमारे विधायक संपर्क करेंगे। मिलेंगे और उनके सुझाव लेंगे। इसके आधार पर ही दिल्ली का बजट तैयार होगा।

Himani Narwal Murder Case : हिमानी मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments