Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयZelensky Trump Clash : अमेरिका से लौटे खाली हाथ जेलेंस्की, माफी मांगने...

Zelensky Trump Clash : अमेरिका से लौटे खाली हाथ जेलेंस्की, माफी मांगने से किया इनकार

 dipr

Zelensky Trump Clash :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में दुनिया ने कुछ ऐसा देखा, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लेकर हो रही बातचीत अचानक जुबानी जंग में तब्दील हो गई। ट्रंप और जेलेंस्की एक-दूसरे से बहस करते और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से चले जाने और समझौते को तैयार होने के बाद ही वार्ता के लिए आने को कह दिया। इस बीच जेलेंस्की ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इस पूरे वाकये की वजह से यूक्रेन और अमेरिका के बीच होने वाला खनिज समझौता नहीं हो सका और यूक्रेन को अमेरिका से खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि, ‘एक्स’ पर उन्होंने ट्रंप को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, ‘यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता है।’

Chamoli Avalanche : माणा कैंप के पास हिमस्खलन, बर्फ में फंसी जिंदगियां; पीएम ने सीएम धामी से की बात

माफी नहीं मांगी

यूक्रेन-अमेरिका वार्ता के विफल होन के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज को एक विशेष साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने विवाद के लिए माफी नहीं मांगी, लेकिन उन्होंने इस प्रकरण को दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं माना। हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका अपने हाथ खींच ले तो रूस से यूक्रेन की रक्षा करना हमारे लिए मुश्किल होगा। उन्होंने दुख जताया कि इस पूरे वाकये को टेलीविजन पर दिखाया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृपया इसे ठीक करें। हमें सब कुछ ठीक करना होगा। मैं विनम्र होना चाहता हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप से माफी मांगनी चाहिए? जेलेंस्की ने कहा कि नहीं। मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैं अमेरिकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन नहीं है कि हमने कुछ बुरा किया है। हालांकि, टीवी कार्यक्रम के अंत में जेलेंस्की ने माफी मांगी, लेकिन ट्रंप के मामले में उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

क्या है मामला?

दरअसल, ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान जेलेंस्की पर बरस पड़े। उन्होंने लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकती है। इसके बाद जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक व्हाइट हाउस छोड़ दिया। ट्रंप ने इस समझौते की मांग की थी और कहा था कि यह यूक्रेन को भविष्य के समर्थन के लिए एक शर्त है।

दोपहर का भोजना करना था, पर बात नहीं बनी

बताया गया कि ट्रंप, जेलेंस्की और प्रतिनिधिमंडल को दोपहर का भोजना करना था। इसकी व्यवस्था कैबिनेट कक्ष के बाहर की गई थी, लेकिन बाद में वहां सलाद की प्लेट और अन्य चीजों को कर्मचारी पैक करते दिखाई दिए।

अंतिम 10 मिनट जेलेंस्की-ट्रंप-वेंस के बीच तीखी बहस

ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई, जिसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया। इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया।

CM High level meeting : काम न करने वाले कर्मचारियों पर लें एक्शन – CM धामी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments