Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनRanveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने SC का दरवाजा खटखटाया, सभी...

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने SC का दरवाजा खटखटाया, सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

 dipr

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर किए गए अपनी अभद्र और अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। यूट्यूबर पर अलग-अलग जगह कई केस दर्ज हुए हैं। पूरे भारत में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने के लिए रणवीर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

PM Modi US Visit : ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे के साथ पीएम मोदी ने जोड़ा MIGA

असम पुलिस ने आज तलब किया

विभिन्न राज्यों में दर्ज कराई गई शिकायतों में रणवीर पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया है। एएनआई के अनुसार, अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने शुक्रवार (14 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामले के बारे में बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और असम पुलिस ने उन्हें आज तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में पहले ही तारीख दी जा चुकी है।

रणवीर के बयान पर विवाद

रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में आए। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में एक विवादित सवाल पूछा। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की। रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड से जुड़े समय, रणवीर, अपूर्वा समेत अन्य 40 लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

समय ने डिलीट किए सभी वीडियो

समय रैना ने बुधवार को पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। हालांकि, उन्होंने अब तक माफी नहीं मांगी है। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए समय रैना ने लिखा, ‘जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।

Uniform Civil Code : UCC के तहत होने वाले आवेदनों पर फर्जी शिकायत करने वालों पर लगेगा जुर्माना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments