Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडCritical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार

Critical Mineral : उत्तराखंड में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज को मिलेगी रफ्तार

 dipr
देहरादून : Critical Mineral   मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग को भारत सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप खनिज संपदा में आत्मनिर्भरता बनाए रखने हेतु राज्य में खनिज संपदा की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।
PM Mmodi France Visit : पीएम मोदी फ्रांस दौरे का आज तीसरा दिन, नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे

सचिवालय में खनन विभाग, आईआईटी रुड़की, मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया तथा उद्यम प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में दुर्लभ खनिजों ( Critical Mineral ) के अनुसंधान हेतु उत्तराखंड सरकार तथा आईआईटी रुड़की के मध्य भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग आईआईटी रुड़की तथा उद्यमियों को क्रिटिकल मिनरल की खोज, निष्कासन, प्रसंस्करण  तथा रिसाइकलिंग हेतु कार्य प्रणाली ( Methodology  ) विकसित करने हेतु  R & D  पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में खनिज सम्पदा में आत्मनिर्भरता हेतु राज्य सरकार, शिक्षा क्षेत्र और उद्योग जगत के बीच सहयोग, साझेदारी और पूरकता के सिद्धांतों पर एक साझा मंच विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैँ।

सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा है कि महत्वपूर्ण खनिजों के मूल्यांकन, अन्वेषण, निष्कर्षण, खनन स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला विश्लेषण में अग्रणी विशेषज्ञों का सहयोग लेना आवश्यक है, जिसमें आईआईटी रुड़की की प्रमुख भूमिका होगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और व्यावहारिक अनुसंधान तथा क्षमता निर्माण  को मजबूत करना आवश्यक है।

इस अवसर पर सचिव श्री बृजेश कुमार संत, आई आई टी रुड़की से डॉ राकेश कुमार तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments