Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडNational Games : वुशु में अचोम तपस ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते...

National Games : वुशु में अचोम तपस ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक किया अपने नाम

 dipr

देहरादून। National Games : 38वें राष्ट्रीय खेलों में गुरुवार को दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गए। महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा के फाइनल में तमिलनाडु की नर्मदा राजू ने 254.4 अंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग डरे सहमे

वह विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र 0.1 अंक से चूकी। वहीं दिल्ली के कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15:37:39 मिनट की टाइमिंग के साथ नया रिकॉर्ड बनाया।

पहली बार म‍िली स्वर्णिम सफलता

आपको बता दें क‍ि उत्तराखंड को भी खेलों में पहली बार स्वर्णिम सफलता मिली है। उत्तराखंड के अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सात स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक पहले स्थान पर बना हुआ है।
कर्नाटक ने जीते दो स्वर्ण पदक

गौरतलब हो क‍ि गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों के मुकाबलों में कर्नाटक ने दो स्वर्ण पदक जीते। उसने ये पदक तैराकी व साइक‍िल‍िंग में प्राप्त किए। वहीं, भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। उसने भारोत्तोलन में दो सवर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र ने तैराकी व साइक‍िल‍िंग में स्वर्ण पदक पर कब्जा क‍िया।

वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक जीते

केरल ने तैराकी और भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीते। सर्विसेज ने भारोत्तोलन व वुशु में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तैराकी में तमिलनाडु और उड़ीसा ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं, मणिपुर व सर्विसेज ने वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी

उत्तराखंड ने वुशु में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ के विजय कुमार ने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 248 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की।

Plastic free Uttarakhand : प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान -CM

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments