Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडPM Visit Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद दोबारा...

PM Visit Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद दोबारा फरवरी में भी आ सकते हैं पीएम मोदी

 dipr

PM Visit Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा फरवरी में भी उत्तराखंड आ सकते हैं। फरवरी में उनके शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए उत्तरकाशी में प्रवास का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली प्रवास के दौरान पीएम से शीतकालीन यात्रा पर आने का अनुरोध किया था।

Constitutional Amendment : अमेरिका में संविधान संशोधन को मंजूरी मिली तो ट्रंप तीसरी बार भी राष्ट्रपति पद के दावेदार होंगे

यही माना जा रहा था कि पीएम राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने जब उत्तराखंड आएंगे तो इस दौरान वह शीतकालीन यात्रा पर जाएंगे। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शीतकालीन यात्रा के लिए बाद में आएंगे। वह 28 जनवरी को देहरादून आएंगे और इस दौरान राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन व अवस्थापना से जुड़ी कुछ योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद नई दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि पीएम (PM Visit Uttarakhand) के इस प्रवास के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं के मसले भी उठाए जाएं। हालांकि, अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से राज्य सरकार को अभी पूरा कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।

ऐसे संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए फरवरी में उत्तरकाशी में प्रवास कर सकते हैं। उनके गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा जाने की प्रबल संभावनाएं हैं। उस दौरान प्रधानमंत्री सीमांत गांवों के स्थानीय लोगों, युवाओं और सीमा पर तैनात सैनिकों से भी संवाद कर सकते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों से बदरीनाथ और केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। केंद्रीय सहायता से इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी अवस्थापना कार्य कराने का अनुरोध प्रधानमंत्री से कर चुके हैं।

Earthquake In Uttarakhand : उत्तरकाशी में सुबह-सुबह दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments