Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGrameen Bharat Mahotsav : प्रधानमंत्री मोदी ने किया ग्रामीण भारत महोत्सव 2025...

Grameen Bharat Mahotsav : प्रधानमंत्री मोदी ने किया ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन

 dipr

Grameen Bharat Mahotsav :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि हमारे गांव जितने समृद्ध होंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका उतनी ही बड़ी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

Maha kumbh Prayagraj : मौनी बाबा का भव्य शिविर तैयार,5.51 करोड़ रुद्राक्ष, 11,000 त्रिशूल से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार

4 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा महोत्सव

ग्रामीण भारत महोत्सव (Grameen Bharat Mahotsav ) का आयोजन 4 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक होगा और इसकी थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण’ रखी गई है। इस महोत्सव के दौरान ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया जाएगा।

इस महोत्सव में विभिन्न चर्चाओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनके जरिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण और ग्रामीण समुदाय में नवाचार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इसका उद्देश्य सरकार टिकाऊ कृषि प्रथाओं को अपनाने के साथ ही उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है।

कल प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 1675 नवनिर्मित फ्लैट्स का उद्घाटन किया था

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियाँ भी सौंपीं। उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का भी निरीक्षण किया।

Overseas Uttarakhandi Conference : 12 जनवरी को होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का भव्य आयोजन,पहुंचेंगे 17 देशों से लोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments