Thursday, October 22, 2026
HomeखेलIND vs AUS : तीसरे अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को दिया गलत...

IND vs AUS : तीसरे अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को दिया गलत आउट,दर्शकों ने काटा बवाल

 dipr

नई दिल्ली। IND vs AUS :  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर विवाद हो गया है। ये विवाद यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर हुआ है। कमिंस की बाउंसर पर यशस्वी ने पुल किया और गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई। ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने यशस्वी को नॉट आउट दिया और फिर मेजबान टीम ने रिव्यू लिया। तीसरे अंपायर ने यशस्वी को आउट दे दिया और यहीं विवाद हो गया।

BPSC Protest : बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के बीच फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने जमकर की नारेबाजी

शतक से चूक गए यशस्वी  (IND vs AUS)

ये विवाद इसलिए हुआ क्योंकि रिव्यू में जब गेंद यशस्वी के बल्ले और दस्तानों के पास से गई तो स्निको मीटर पर कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद भी तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदलते हुए यशस्वी को आउट दे दिया। ये फैसला देख मैदान पर मौजूदा भारतीय दर्शकों ने बवाल काट दिया और हंगमा मचाने लगे। भारतीय दर्शकों को ऑस्ट्रेलिया को हूट करते देखा गया। यशस्वी शतक से चूक गए। उन्होंने 84 रन बनाए।

मैदान पर चीटर्स के बोर्ड दिखाने शुरू

जैसे ही तीसरे अंपायर का फैसला आया सभी हैरान रह गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इसे आउट दिया जाएगा क्योंकि स्निको मीटर में कुछ भी नहीं दिखा था। कमेंट्री में बैठे भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी इस फैसले से हैरान थे। यशस्वी को आउट होता देख भारतीय फैंस गुस्से में आ गए और उन्होंने मैदान पर चीटर्स के बोर्ड दिखाने शुरू कर दिए। इसके अलावा SHAME लिखे हुए बोर्ड भी दिखाए। मैदानी अंपायर भी इससे हैरान दिखे।

यशस्वी ने मैदानी अंपायर से चर्चा की और अपनी बात रखी। इस दौरान वह काफी निराश और गुस्से में नजर आ रहे थे। तीसरे अंपायर के फैसले ने उन्हें इस सीरीज के अपने दूसरे शतक से महरूम रख दिया। उन्होंने 118 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का मारा।

Uttarakhand Mayor election : भाजपा ने 11 मेयर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments