Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडRoorkee : अग्निवीर परीक्षा आज.. पुलिस और सेना की ओर से कड़े...

Roorkee : अग्निवीर परीक्षा आज.. पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम

 dipr

Roorkee :  आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा। उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

मोहम्मद सिराज को भारी पड़ा मैदान पर नोकझोंक करना, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया का रोजाना पल-पल का अपडेट भी लेंगे। 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी। इसमें कई प्रदेशों के युवा प्रतिभाग करेंगे। युवाओं की भारी भीड़ आने के चलते पुलिस-प्रशासन ने यातायात रूट प्लान समेत पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। युवाओं के रहने की भी व्यवस्था की गई है। भर्ती केंद्र में एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि व्यवस्था न बिगड़ पाए।

पुलिस और सेना का कड़ा पहरा

भर्ती केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग लगाई गई है। इस बैरिकेडिंग से होकर ही युवा भर्ती केंद्र में दाखिल होंगे। किसी को भी बिना बैरिकेडिंग के एंट्री नहीं दी जाएगी। कोई बिना बैरिकेडिंग के एंट्री या हुड़दंग करेगा तो पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा भर्ती केंद्र के आसपास पुलिस और सेना का कड़ा पहरा रहेगा। भर्ती केंद्र के पास प्रशासन की ओर से मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।

मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में युवा पहुंचे

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए मंगलवार शाम से ही बाहरी राज्यों से आने वाले युवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक बड़ी संख्या में युवा रुड़की पहुंच गए। युवाओं की भीड़ को देखते हुए भर्ती केंद्र के आसपास मंगलवार की शाम से पुलिस तैनात कर दी गई।

 

लालू ने किया ममता का समर्थन, कहा कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments