Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसंभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प; अजय राय...

संभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प; अजय राय धरने पर बैठे

 dipr

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जाने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया । कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के अलावा दो गाड़ी पीएसी भी बुलाई गई थी।

संसद कूच के लिए अड़े किसान, दिल्ली-नोएडा पर लगा लंबा जाम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठे

संभल जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की झड़प भी देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अजय राय ने कहा कि जब भी प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभल जाकर वहां की स्थिति की अपने स्तर पर जांच करेंगे। यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।

अजय राय ने कहा कि जब भी प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभाल जाकर वहां की स्थिति का अपने स्तर पर जांच करेंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।

कांग्रेस ने इसकी तैयारी पहले से कर ली थी। रविवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय में ही रात बिताई। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए थे, ताकि सभी सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें।

संभल जाने के लिए निकलने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह संभल जाने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया।

उधर प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। उधर सुबह ही पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई थी। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है।

ऋतु खंडूरी भूषण ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments