Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPriyanka Gandhi : प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली, गांधी...

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली, गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका

 dipr

Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित के बाद पहली बार नेहरू-गांधी परिवार के भाई-बहन की एक और जोड़ी सदन में नजर आएगी।

Amit Shah In Uttarakhand : आज मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री, एलबीएस अकादमी में करेंगे शिरकत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब लोकसभा में गांधी परिवार का कम से कम एक सदस्य न पहुंचा हो। ऐसे भी मौके आए हैं जब गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े 5-5 सदस्य लोकसभा में एक साथ पहुंचे।

मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। राहुल और प्रियंका की मां सोनिया गांधी लंबे समय तक लोकसभा सांसद रही हैं। फिलहाल वो राजस्थान से राज्यसभा की सांसद हैं। ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार मां और उनके दो बच्चे एक साथ सांसद होंगे।

प्रियंका और राहुल के एक साथ सदन में बैठते ही एक और इतिहास दोहराया गया। 71 साल पहले 1953 तक जवहार लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई बहन की जोड़ी सदन में नजर आती थी। अब 71 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार के भाई बहन साथ नजर आए।

Attack On ED : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साथ में मौजूद थी दिल्ली पुलिस

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments