Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandराज्यपाल से राजभवन में युवा पर्वतारोही शीतल ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल से राजभवन में युवा पर्वतारोही शीतल ने शिष्टाचार भेंट की।

 dipr

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में युवा पर्वतारोही शीतल ने शिष्टाचार भेंट की। पिथौरागढ़ जिले की निवासी शीतल ने हाल में ही चीन स्थित चोटी माउंट चोओयू (8,188 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। शीतल तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार, कुमांऊ सम्मान और तीलू रौतली पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं और उनके इस प्रयास ने उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय से देशभर के युवाओं को प्रेरित किया है।

राज्यपाल ने शीतल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके जज्बे और हौसले प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शीतल ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपनी लगन और मेहनत से कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों में प्रतिभा और जज्बे की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है, और वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। राज्यपाल ने शीतल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments