Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडDehradun Accident : देहरादून में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा; हादसे...

Dehradun Accident : देहरादून में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा; हादसे में 6 की मौत

 dipr

Dehradun Accident : देहरादून में दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छह युवकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

रात 2 बजे ओएनजीसी चौक पर भीषण हादसे में 6 युवक- युवतियों की मौत। ट्रक और एसयूवी में भीषण टक्कर

गर्दन धड़ से अलग…सड़क पर बहता खून…देहरादून ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। मरने वालों में तीन युवतियां शामिल थी।

एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर

भीषण हादसे में जान गवांने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल की थी। जोकि दिल्ली, दून और हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे थे। हादसे की खबर पर रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कंटेनर मौके पर बिना चालक, बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला। कंटेनर के पिछले हिस्से में कार टकराई मालूम हुई।

मौके पर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल अवस्था में मौके पर मिला।

मौके पर सभी मृत छह युवकों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल और इंदिरेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया।

मृतक (Dehradun Accident)

1-कुणाल कुकरेजा (23) S/O जसवीर कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश (मृत)
2-गुनीत (19) D/o तेज प्रकाश सिंह साई लोक जीएमएस रोड देहरादून
3-नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड
4-अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड
5-कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कावली रोड देहरादून
5-ऋषभ जैन (24) S/O ऑफ तरुण जैन निवासी राजपुर रोड

घायल

सिद्धेश अग्रवाल (25) घायल -पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड

ED Raid in Jharkhand : झारखंड और बंगाल के 17 ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments