Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

 dipr

Rishikesh AIIMS : एम्स की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया। 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हेली एंबुलेंस सेवा (Rishikesh AIIMS) शुरू किए जाने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी व अन्य कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय सांसद भी एम्स में मौजूद रहे।

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उक्त सेवा केंद्र, राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी। हर महीने कम से कम 30 उड़ाने आवश्यक हैं।

प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम कर रही है। किच्छा में एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर पर भी तेजी से काम चल रहा है। प्रदेश सरकार वर्तमान 207 प्रकार की निशुल्क पैथालॉजी जांच की सुविधा दे रही है, पर सरकार यहीं पर रुकने वाली नहीं है। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई यातायात की सुविधा बढ़ाने में भी केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय का सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जौलीग्रांट, पंतनगर एयपोर्ट के विस्तार के साथ ही आरसीएस योजना में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है।
राज्य को हवाई सेवाओं में सहयोग मिलेगा
इस मौके पर केंद्रीय नागर विमान मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हेली एम्बुलेंस का प्रयोग पहाड़ी राज्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसी तरह ड्रोन के जरिए भी एम्स की सेवाओं को घर घर तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को विस्तार देने का प्रयास कर रही है, ताकि देश विदेश के यात्री उत्तराखण्ड आकर यहां की शक्ति अनुभव कर सकें। 10 साल में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है।
इस अवसर पर  पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह भी उपस्थित थे

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments