Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडRishikesh News : ऋषिकेश में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 83 वाहनों...

Rishikesh News : ऋषिकेश में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 83 वाहनों के चालान; नौ सीज

 dipr

ऋषिकेश। Rishikesh News : मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस ने हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने तेज रफ्तार व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 83 और सार्वजनिक क्षेत्र में धूमपान करने पर 50 लोगों के चालान किए। 83 वाहनों से कुल 47 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

यूसीसी की नियमावली 18 को सीएम धामी को सौंपी जाएगी; बुलाई गई बैठक

बीते शनिवार की देर रात मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत राम झूला बाजार, शत्रुघ्न घाट, राम झूला पार्किंग, आस्था पथ, जानकी सेतु, मधुबन आश्रम रोड व कैलाश गेट क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह की निगरानी में एसएसआइ योगेश चंद्र पांडेय व अन्य चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग की।

नौ वाहनों को किया गया सीज

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर नौ वाहनों सीज किए गए, 83 वाहनों का चालान कर कुल 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में धूमपान करने पर 50 व्यक्तियों से कोटपा अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना वसूला गया। । 81 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान में चौकी प्रभारी ढालवाला आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी तपोवन प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी भद्रकाली जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी व्यासी धनंजय सिंह, चौकी प्रभारी शिवपुरी मनोज ममगाईं आदि शामिल थे।

12.02 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार (Rishikesh News)

मुनिकीरेती थाना पुलिस और सीआइयू (सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 12.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित पर पूर्व में भी ड्रग और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत छह मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ इस मामले में भी ड्रग अधिनियम की कार्रवाई की। मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक, शनिवार को सीआईयू और थाना पुलिस टीम कैलाश गेट पर चेंकिग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति नशे की हालत में आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसकी तलाशी ली।

आरोपित ने अपना नाम गली नं. 02 चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा थाना ऋषिकेश निवासी गोपाल जायसवाल उर्फ गोपाली बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 12.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित ने बताया कि वह ऋषिकेश थाना क्षेत्र निवासी महिला रेखा से स्मैक खरीदकर लाता है और खुद पीता है व शहर में आने वाले बाहरी पर्यटकों को फुटकर तौर पर बेचता है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में रेखा को भी आरोपित बनाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, आरोपित गोपाल को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता श्री परेश रावल ने भेंट की

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments