Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP By-Election : सपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की सूची; देखें...

UP By-Election : सपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की सूची; देखें पूरी लिस्ट

 dipr

UP By-Election : बुधवार को उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है।

National Film Awards : मिथुन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

10 विधानसभा सीटों पर होगें उपचुनाव

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (UP By-Election) होगा जिसके लिए सभी दलों ने तैयारियां कर ली हैं। सपा के चार और सीटें घोषित न करने को कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही जा रही है। बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा से पांच सीटों की मांग की थी लेकिन छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने से यह साफ है कि सपा ने कांग्रेस का फॉर्मूला मानने से इनकार कर दिया है।

भाजपा ने नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर किया मंथन

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। बैठक में सभी नौ सीटों के लिए कुल 27 नामों के पैनल को फाइनल किया गया था।

मुख्यमंत्री आवास पर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में एक घंटे से अधिक समय तक बैठक चली थी। इसमें टिकट के सभी दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। उम्मीदवारों के नाम के अलावा बैठक में उपचुनाव में प्रचार अभियान व अन्य तैयारियों, सदस्यता अभियान के साथ ही सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और बेहतर करने पर भी चर्चा हुई थी।

Uniform Civil Code : 9 नवंबर को राज्य में लागू हो सकता है समान नागरिक संहिता

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments