Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनGovinda Shot : गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचीं पत्नी सुनीता; बताया कैसी...

Govinda Shot : गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचीं पत्नी सुनीता; बताया कैसी है तबियत

 dipr

नई दिल्ली। Govinda Shot  मंगलवार सुबह गोविंदा के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर आई जब फैंस को पता चला कि एक्टर के गोली लग गई है। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। उन्हें अपने ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी थी,जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिलहाल एक्टर की हालत स्थिर है और वो खतरे से बाहर हैं।

धामी सरकार ने तीन साल में शुरु किए दो मेडिकल कॉलेज

पत्नी सुनीता ने बताया गोविंदा का हाल

एक्टर को जिस वक्त गोली लगी उस समय सुनीता कथित तौर पर कोलकाता में थी और एक्टर भी सुबह-सुबह वहीं के लिए निकलने वाले थे जब ये हादसा हुआ। हॉस्पिटल में उनकी बेटी टीना उनके साथ है। इसके अलावा भांजे कृष्णा अभिषेक की बीवी कश्मीरा, शत्रुघन सिन्हा और अन्य करीबी भी उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। वहीं अब एक्टर की पत्नी भी उनके पास पहुंच चुकी हैं। हॉस्पिटल के बाहर फैंस ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। सुनीता ने बाहर आकर बड़ी ही तसल्ली से उनका हेल्थ अपडेट दिया।

मीडिया से बात करते हुए सुनीता ने कहा,”सर की तबियत ठीक है। आज उनको नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर देंगे। कल से बहुत बेहतर हैं। कल या परसों डिस्चार्ज भी कर देंगे उनको।”

हर जगह की जा रही गोविंदा के लिए प्रार्थना (Govinda Shot)

इसी के साथ सुनीता ने फैंस को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने बताया कि मंदिर, दरगाह हर जगह उनके जल्दी ठीक होने के लिए पूजा प्रार्थना किया जा रहा है। वो जल्द ही अपने अपने पैरों पर खड़े होंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं फैंस को बोलना चाहूंगी कि वो पैनिक ना करें कुछ दिनों में वो पहले की तरह डांस करने लग जाएंगे।

पुलिस ने दर्ज किया गोविंदा का बयान

वहीं जुहू पुलिस ने गोविंदा से एक्सीडेंटल गोली लगने के मामले में पूछताछ कर ली है। अभिनेता ने पुलिस को बताया कि जब वह रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तो वह अनलॉक हो गया था और रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोविंदा ने बताया कि रिवॉल्वर 20 साल पुरानी थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रथम दृष्टया में उनका मानना ​​है कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

Mahatma Gandhi jayanti : बापू और पूर्व पीएम की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments