Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJ&K Polls Phase-3 : जम्मू-कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 44%...

J&K Polls Phase-3 : जम्मू-कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 44% से ज्यादा मतदान

 dipr

J&K Polls Phase-3 :  जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज (मंगलवार) को है। इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में उतरे 415 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। तीसरे दौर में सबसे ज्यादा 11 सीटें जम्मू जिले में हैं। इसके बाद बारामुला में सात, कुपवाड़ा और कठुआ की छह-छह, उधमपुर की चार और बांदीपोरा और सांबा की तीन-तीन विधानसभा सीटें हैं, जहां मंगलवार को मतदान है।

Buldozer Action : बुलडोजर एक्शन पर रोक बरकरार; SC ने कहा ‘कोई आरोपी या दोषी है, इस वजह से संपत्ति में तोड़फोड़ नहीं हो सकती’

दोपहर 1 बजे तक 44.08 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 44.08 फीसदी लोगों ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। सबसे ज्यादा मतदान उधमपुर में 51.66 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार बारामूला में 36.60 फीसदी दर्ज की गई।

पहले दो चरणों का हाल (J&K Polls Phase-3)

इससे पहले 25 सितंबर को दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर के छह जिलों में 57.31 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं 18 सितंबर को हुए पहले चरण में 61.38 फीसदी मतदान हुआ था।

इनके बीच मुकाबला

जम्मू कश्मीर में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (गठबंधन), पीडीपी के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने जम्मू में जहां सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, दूसरी ओर कश्मीर में कुछ ही सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी दोनों क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।

Smart Meter : कुमाऊं में स्मार्ट मीटर से जुड़ेंगे 6.55 लाख उपभोक्ता; फोन से कर सकेंगे रिचार्ज

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments