Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandKedarnath Dham: भारी बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा, सीजन की पहली बर्फबारी...

Kedarnath Dham: भारी बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा, सीजन की पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड

 dipr

रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham : गुरुवार को भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई। सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ धाम जाने के लिए यात्रियों को अनुमति नहीं दी गई। 15 सौ से अधिक यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है।

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू

सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए साढे़ चार हजार यात्री हुए रवाना

वहीं केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर बुधवार को पहला हिमपात हुआ। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई। वहीं सुबह बारिश होने से यात्री सोनप्रयाग से दो घंटे बाद शुरू हुई। वहीं बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को लगभ ढ़ाई घंटे रोके रखा, बुधवार को कुल साढे़ 4 हजार यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।

केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की सभी ऊंची पहाड़ियों पर बुधवार सुबह हिमपात हुआ। जिससे ऊंची चोटियां चांदी की तरह चमकने लगी। लगातार बारिश होने से केदारनाथ धाम में मौसम ठंडा हो गया है। लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। धाम में भी यात्रियों के साथ ही व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकाल दिए हैं। वहीं बुधवार सुबह बारिश होने से सोनप्रयाग से भी यात्री दो घंटे देरी से यात्री रवाना हुए। मौसम ठीक होने व बारिश बंद होने के बाद ही यात्रियों को रवाना किया गया।

गत 9 सितम्बर की घटना के बाद से सोनप्रयाग में ध्वस्त मार्ग पर दोनों ओर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रियों की आवाजाही कराई जा सके। बुधवार को सोनप्रयाग में सुबह 6 बजे से यात्री की आवाजाही शुरू हुई, जबकि 8:30 बजे भारी बारिश को देखते केदारनाथ यात्रा रोकी गई। ठीक 11 बजे फिर से यात्रा शुरू कराई गई।

बुधवार को साढे़ चार हजार यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है। बुधवार को कुल 4500 यात्री केदारनाथ रवाना किया गया।

भूस्खलन के खतरा के चलते सोनप्रयाग से रोक दी गई धाम के लिए पैदल यात्रा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments