Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडचमोली में किशोरी से अश्लील हरकत के बाद बवाल

चमोली में किशोरी से अश्लील हरकत के बाद बवाल

 dipr

गोपेश्वर। चमोली के नंदानगर (घाट) में किशोरी से अश्लील हरकत के बाद उपजा आक्रोश आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा। सोमवार को इस घटना के विरोध में नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए।

ईडी की उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में छापेमारी,करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया।

नंदानगर में प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने पुराने बस अड्डे के पास विवादास्पद टिन शेड को तोड़ डाला। यहां बाहर से आए कुछ व्यापारियों की दुकानों में मकान मालिकों ने ताले डाल दिए हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दो डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments