Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandउत्तराखंड सहित कई राज्यों में ईडी की रेड

उत्तराखंड सहित कई राज्यों में ईडी की रेड

 dipr

देहरादून।  उत्तराखंड में हुए अब तक के सबसे बड़े ‘फर्जी रजिस्ट्री घोटाला’ मामले में पांच राज्यों में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी सभी जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है।

उत्तराखंड में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, ये हैं लक्षण

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, पंजाब के लुधियाना सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार देहरादून व ऋषिकेश के विभिन्न ठिकानों पर भी यह रेड चल रही है।

दो बड़े अधिवक्ता भी इस मामले में आरोपित

यह कार्रवाई कई भू माफिया, रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी-अधिकारी, सरकारी वकील सहित कुछ बिल्डर के लोकेशन पर चल रही है।

जुलाई 2022 में देहरादून फर्जी रजिस्ट्री घोटाला सामने आया था। इस मामले में पुलिस 18 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। वहीं, 20 से ज्यादा आरोपित जेल में बंद हैं। वहीं, दो बड़े अधिवक्ता भी इस मामले में आरोपित हैं।

दोनों आरोपितों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज

इसके अलावा भूमाफिया जितेंद्र खरबंदा व अजय पुंडीर को भी ईडी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों भूमाफिया पर बिल्डरों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों ने शैल कंपनी बनाकर धोखाधड़ी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।

डीडीआरएस की शुरुआत; प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो सकेगी देवभूमि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments