Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBangladesh : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से मांगी माफी;...

Bangladesh : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से मांगी माफी; हम अपने फर्ज से चूके

 dipr

Bangladesh :  बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के तख्तापलट के बाद अशांति और अस्थिरता बनी हुई है। कई इलाकों में हिंदुओं पर हमला किया गया है। उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाया गया है। इसके खिलाफ रविवार राजधानी ढाका की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उतरे और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सुरक्षा की मांग की। इस बीच, देश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. सखावत हुसैन ने सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने पर हिंदू समुदाय से माफी मांगी।

Swayam Sahayata Samuh : मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ

‘अल्पसंख्यकों की रक्षा करना बहुसंख्यक समाज की जिम्मेदारी’ (Bangladesh)

हुसैन ने कहा, हमने निर्देश दिया है कि हमारे अल्पसंख्यक भाइयों की सुरक्षा करना बहुसंख्यकों का परम कर्तव्य है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं और इसके बजाय मस्जिद में नमाज पढ़ने में व्यस्त रहते हैं, तो उन्हें जवाब देना होगा कि वे सुरक्षा प्रदान करने में विफल क्यों रहे।

उन्होंने कहा, यह हमारे धर्म का हिस्सा है कि हम अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा करें। मैं अपने अल्पसंख्यक भाइयों से माफी मांगता हूं। हम अशांति के दौर से गुजर रहे हैं। पुलिस खुद अच्छी स्थिति में नहीं है। इसलिए मैं समाज से आग्रह कर रहा हूं कि उनकी रक्षा करें। वे हमारे ही भाई हैं और हम सभी एक साथ बड़े हुए हैं।

Bengal doctor rape case : दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी का CBI जांच पर पुलिस को दिया अल्टीमेटम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments