Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandDr. Premchand Aggarwal : डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड कोचिंग सेंटर के लिए...

Dr. Premchand Aggarwal : डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड कोचिंग सेंटर के लिए दिशा-निर्देश जारी किया

 dipr

Dr. Premchand Aggarwal : दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेकर प्रदेश के आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने  उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर के लिए निर्देश जारी किए हैं। मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से दूरभाष पर निर्देश दिए हैं।

Kerala Wayanad Landslide : केरल में अब तक 158 लोगों की मौत; प्रभावित इलाकों में आर्मी तैनात

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर पर अभियान

उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। कहा कि ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाएं।

डॉ अग्रवाल (Dr. Premchand Aggarwal) ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय और आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि जिनमें कार्रवाई की जा रही है उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं।

Paris Olympics : मनु ओलंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली चौथी भारतीय

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments