Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi in Kargil : कारगिल विजय दिवस पर पढ़ें PM के...

PM Modi in Kargil : कारगिल विजय दिवस पर पढ़ें PM के संबोधन की मुख्य बातें

 dipr

PM Modi in Kargil :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान और गर्व का पर्व है। ये जीत किसी सरकार या दल की नहीं, बल्कि देश की जीत थी। ये जीत देश की विरासत है। शुक्रवार को द्रास में कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुई प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं।

E-archives web Portal : देहरादून में ई-अभिलेखागार वेब पोर्टल का शुभारम्भ

अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निपथ योजना को लेकर हमलावर हुए विपक्ष को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना है। देश की सेनाओं को युद्ध के लिए हमेशा योग्य बनाए रखना है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ लोग सेना के इस सुधार पर राजनीति कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने हजारों करोड़ के घोटाले करके सेना को कमजोर किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने वायु सेना को आधुनिक विमान न मिले।’ अपनी इस टिप्पणी से उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी (PM Modi in Kargil)

पीएम मोदी ने कहा, ‘सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी। भारत के अधिक से अधिक युवा मातृभूमि की सेवा के लिए आगे आएंगे। निजी क्षेत्र ने भी अग्निवीर को प्राथमिकता देने की घोषणा की गई है।

कहा, ‘आरोप लगाए जा रहे हैं कि सेना पेंशन को बचाने के लिए ये योजना लेकर आई है। लेकिन आज भर्ती हुए सैनिक को तीस साल बाद पेंशन मिलनी है। तब मोदी की उम्र 105 साल होगी। क्या तब भी मोदी सरकार होगी? हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा और शांति पहले है। देश के युवाओं को जो गुमराह कर रहे हैं।’

पाकिस्तान ने विश्वासघात किया

पीएम ने कहा कि कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था। लेकिन सत्य की भी जीत हुई है। उस समय भारत शांति के लिए कार्य कर रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने विश्वासघात किया। पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। पाकिस्तान आतंकवाद और छद्म युद्ध के सहारे खुद को प्रासंगिक प्रयास कर रहा है।

आतंकवाद के आकाओं को ललकारा

पीएम ने कहा, ‘आज मैं उस मंच से बोल रहा हूं। यहां से आतंकवाद के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई दे रही है। मैं उन्हें कह देना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथियों लद्दाख हो या फिर जम्मू कश्मीर विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा।’

जम्मू कश्मीर नए सपनों की बात कर रहा

उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही दिन बाद 370 को निरस्त हुए पांच वर्ष पूरे होने जा रहा है। आज जम्मू कश्मीर नए सपनों की बात कर रहा है। आज जम्मू कश्मीर में जी 20 जैसे सम्मेलन आयोजन कर रहा है। दशकों के बाद कश्मीर में सीनेमा घर खुले हैं। तीन दशकों के बाद श्रीनगर में ताजिया निकला है। जम्मू कश्मीर तेजी से शांति और सौहार्द के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

State Junior and Senior Badminton Championship : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments