Thursday, October 22, 2026
HomeUttar PradeshGonda Train Accident : चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे,...

Gonda Train Accident : चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन यात्रियों की मौत

 dipr

Gonda Train Accident : गोंडा जिले के गोंडा- मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि 14 लोग जख्मी हो गए हैं।

Pothole free roads : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के दिये निर्देश

15904 -चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। पौने तीन बजे दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।

लखनऊ – 8957409292
गोंडा- 8957400965
सीवान – 9026624251
छपरा – 8303979217
देवरिया सदर- 8303098950

हादसे के कारण इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है

– 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।
-15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।

अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए सही सलामत यात्री

हादसे के बाद ऐसे यात्री जो किसी भी तरह से घायल होने से बच गए थे। वो अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

राहत व बचाव कार्य जारी है (Gonda Train Accident)

हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मौके पर मौजूद अफसर

घटना के बाद अफसर स्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को निकाल रहे हैं।
हादसे में कई मौतें हुई हैं

अभी तक घटना में तीन मौतों की सूचना है।

एसडीआरएफ टीम भी तैनात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं।

Haryana Election 2024 : हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments