Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET Re-Test Result 2024 : एनटीए ने जारी किया नीट री-टेस्ट का...

NEET Re-Test Result 2024 : एनटीए ने जारी किया नीट री-टेस्ट का परिणाम

 dipr

NEET Re-Test Result 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2024) का परिणाम आज घोषित कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- questions.nta.ac.in/NEET. पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

New Crminal Laws : सरल होंगे तीन नए कानून, ऑनलाइन फैसले तक की सुविधा

इस साल की शुरुआत में “ग्रेस मार्क्स” और “पेपर लीक” मुद्दों से प्रभावित 1,563 उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक किया गया था, जिसमें 813 उम्मीदवार शामिल हुए।

नीट रीटेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी और ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों के साथ-साथ रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी शामिल की गईं।

उम्मीदवारों को इन प्रतिक्रियाओं को चुनौती देने के लिए आमंत्रित किया गया था। चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की गई थी, और अंतिम परिणाम मान्य उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया। रीटेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए की आघिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, साथ ही सभी नीट यूजी 2024 (NEET Re-Test Result 2024) की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए संशोधित स्कोर कार्ड, जिनमें रीटेस्ट देने वाले भी शामिल हैं आघिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

Janata Darabaar : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments