Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडKalyani River : डीएम ने अधिकारियों के साथ किया कल्याणी नदी का...

Kalyani River : डीएम ने अधिकारियों के साथ किया कल्याणी नदी का निरीक्षण

 dipr

Kalyani River  : जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को कल्याणी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में नदी का बहाव तेज हो जाता है और जल भराव होता है इसलिए अटरियां पुलिया से नदी के डाउनस्टीम आवास विकास बृहस्पति मंदिर, खेड़ा पुलिया तक वर्षाकाल में नदी के बहाव और फैलाव के खिलाफ अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने के निर्देश सिंचाई विभाग व नगर निगम को दिए।

Fake certificate Issued : CS मुख्य सचिव ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि इसके लिए 26 जून बुधवार को कल्याणी नदी में अतिक्रमणकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय देते हुए नोटिस दे। उसके बाद जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी ने कल्याणी नदी का सिडकुल क्षेत्र से होते हुए जगतपुरा के अटरिया पुल, आवास विकास पुलिस चौकी होते हुए किच्छा वाईपास रोड खेड़ा पुलिया तक निरीक्षण किया। कल्याणी नदी सिडकुल क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी की सफाई सिडकुल के माध्यम से कराने और पानी की जांच कराने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि जिन-जिन औद्योगिक इकाईयों का अनट्रिटेड पानी (बिना ट्रीटमेंट किए) पानी कल्याणी नदी में छोड़ा जा रहा है उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश नगर निगम, सिचाई विभाग व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत उन्होंने जगतपुरा अटरियां पुलिया, आवास विकास पुलिस चौकी, किच्छा रोड वाईपास खेड़ा पुलिया के पास नदी का निरीक्षण करते हुए नदी में बने अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए तीन दिन का नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि नदी में अतिक्रमण हटाते हुए संबंधितों को प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करवाएं। उन्होंने कल्याणी नदी की नियमित सफाई कराने के निर्देश नगर निगम व सिचाई विभाग को दिए ताकि वर्षाकाल में नदी का बहाव बना रहे व जल भराव न हो सके।

Parliament Session : आज से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments