Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCM Oath Ceremony : चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार ली मुख्यंत्री...

CM Oath Ceremony : चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार ली मुख्यंत्री पद की शपथ

 dipr

विजयवाड़ा। CM Oath Ceremony : बुधवार को आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं, पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

Monsoon Season : 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाए- मुख्यमंत्री

साल 1995 में पहली बार बने सीएम

यह चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद दूसरी बार वो सीएम बने। आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले नायडू, साल 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक 2004 तक राज्य का नेतृत्व किया। इसके बाद वो दूसरी बार साल 2014 में सीएम बने।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी सहित अन्य शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायडू ने मंच पर पीएम मोदी के साथ गले मिले।

टीडीपी के 135 विधायक को मिली जीत

आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में टीडीपी के पास 135 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी जनसेना पार्टी के पास 21 और बीजेपी के पास आठ विधायक हैं। विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पास 11 विधायक हैं। टीडीपी द्वारा जारी सूची के अनुसार , मंत्रिमंडल में टीडीपी के 21 , जनसेना पार्टी के तीन और बीजेपी का एक विधायक होगा।

इन नेताओं ने ली शपथ

शपथ लेने वाले टीडीपी विधायकों में नारा लोकेश, किंजरापु अच्चेन्नायडू, निम्माला रामानायडू, एनएमडी फारूक, अनम रामनारायण रेड्डी , पय्यावुला केसव, कोल्लू रवींद्र, पोंगुरु नारायण, वंगालापुडी अनीता, अनगानी सत्य प्रसाद, कोलुसु पार्थसारधी, कोला बलवीरंजनेया स्वामी, गोट्टीपति रवि, गुम्माडी संध्यारानी, बीसी जनार्दन रेड्डी, टीजी भारत, एस सविता, वासमसेट्टी सुभाष, कोंडापल्ली श्रीनिवास और मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी शामिल हैं।

जनसेना पार्टी की ओर से कोनिडेला पवन कल्याण, नादेंदला मनोहर और कंडुला दुर्गेश मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि भाजपा की ओर से सत्य कुमार यादव नायडू मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले एकमात्र विधायक हैं।

By-Election 2024 : बदरीनाथ और मंगलौर में होगी भाजपा के विजय रथ की परीक्षा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments