Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi Meditation : ध्यान मंडपम में साधना में लीन पीएम मोदी

PM Modi Meditation : ध्यान मंडपम में साधना में लीन पीएम मोदी

 dipr

PM Modi Meditation :  लोक सभा चुनाव प्रचार अवधि खत्म होने के बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंच गए। अब वहां समंदर में बनी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे यानी एक जून की शाम तक ध्यानमग्न रहेंगे। आज उनके ध्यान का दूसरा दिन है।

New Rules 2024 : आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक ; 1 जून से बदलने वाले हैं कई नियम

कुछ ऐसे नजर आए पीएम मोदी

तस्वीरों में पीएम मोदी भगवा कुर्ता और गमछे में दिख रहे हैं। वे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान कर रहे हैं। उनके हाथों में माला है।

सूर्य देव को अर्घ्य दिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास सूर्य देव को अर्घ्य दिया। उसके बाद दो दिन की ध्यान साधना शुरू कर दी।

उगते हुए सूरज को जल चढ़ाया

भाजपा ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया मंच पर साझा किया है। देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने सबसे पहले उगते हुए सूरज को जल चढ़ाया। उसके बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना की और माला का जाप किया।

30 से 1 जून तक करेंगे योग ध्यान

पीएम मोदी इस रॉक मेमोरियल पर आज शाम यानी 30 मई से लेकर 1 जून की शाम तक योग ध्यान करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे मौन व्रत पर रहेंगे यानी किसी से बात नहीं करेंगे।

दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक में दिखे पीएम

पीएम मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री धोती पहने दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक में दिखे। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का शॉल ओढ़ रखा था। कन्याकुमारी पहुंचने के बाद भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना और पूजा-अर्चना की।

कई मायनों में खास है कन्याकुमारी

कन्याकुमारी कई मायनों में भारत के लिए खास है। यहीं पर भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटीय रेख मिलती है। कन्याकुमारी में ही अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का मिलन होता है। कन्याकुमारी जाकर एक तरह से पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है।

Water Crisis in Delhi : जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments