Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiSwati Maliwal Assault Case : बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने...

Swati Maliwal Assault Case : बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

 dipr

नई दिल्ली। Swati Maliwal Assault Case : आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली की अदालत ने 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज उनकी पुलिस कस्टडी की अवधि खत्म हो रही थी, जिस कारण उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट से 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

Chardham yatra : चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत; हार्ट अटैक से गई सबसे ज्यादा जान

सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस रिमांड के लिए हमारे पास 14 दिन की समयसीमा है। अभी हम 4 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग कर रहे है, आगे जरूरत होगी तो फिर से रिमांड लेंगे। अब 28 मई को विभव को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

18 मई को पुलिस ने किया था गिरफ्तार (Swati Maliwal Assault Case)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार पर 13 मई को सीएम आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के तीन दिन बाद यानी 16 मई को पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया। इसके बाद बिभव कुमार फरार हो गया। पुलिस ने बिभव को 18 मई को सीएम आवास से ही गिरफ्तार किया।

17c Election Commission : वोटिंग डाटा सार्वजनिक करने के मामले में ADR की अपील पर SC की फटकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments