Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi Haryana Rally : हरियाणा में पीएम बोले- 'कांग्रेस पूरे देश...

PM Modi Haryana Rally : हरियाणा में पीएम बोले- ‘कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है’

 dipr

PM Modi Haryana Rally : लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली में भाजपा की विजय संकल्प रैली को नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।

Chardham Yatra Advisory : बिना पंजीकरण यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री लौटाए जाएंगे – मुख्य सचिव

देश में एक बड़ी क्रांति लाएगी भाजपा- मोदी

पीएम मोदी बोले- मैं गुरुग्राम के युवाओं से भी कहना चाहता हूं कि अगले 5 साल का कालखंड इस देश में एक बड़ी क्रांति का समय होने वाला है। आपके सारे सपने पूरे होंगे, क्योंकि आपके सपने ही मोदी का संकल्प है। कहा कि बीते 10 वर्षों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है। आज हरियाणा में आधुनिक हाइवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। अब न दिल्ली दूर है और न ही चंडीगढ़ दूर है।

कांग्रेस के विश्वासघात का भुक्तभोगी तो हरियाणा का किसान भी रहा है। यहां कांग्रेस ने किसानों के लिए सिंचाई के पानी तक का भी इंतजाम नहीं किया। हम नहरों को जोड़कर यहां तक पानी पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार हरियाणा में 14 फसलों को MSP पर खरीद रही है।

हरियाणा को लूटने में भी कांग्रेस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी – PM

हमारे हरियाणा को लूटने में भी कांग्रेस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने तो अपनी आंखों से देखा है कि कांग्रेस के समय हरियाणा का क्या हाल था? जो मुख्यमंत्री बनता था, वो अपने जिले से बाहर नहीं देखता था। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसे लूटने का खुला खेल न चलता हो। नौकरी दिलवाने के नाम और ये लोग जमीनें बिकवा देते थे। ट्रांसफर-पोस्टिंग की तो खुली इंडस्ट्री चलती थी।

कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए बुरी तरह बौखला रही है। कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया? कांग्रेस ने। आज ये लोग कह रहे हैं… ये सत्ता में आए तो फिर से 370 लगाएंगे।

देश से राम को हटाना चाहती- कांग्रेस (PM Modi Haryana Rally)

हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। लेकिन कांग्रेस का बस चले तो ये हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें। कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।

कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया- मोदी

कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश से भी बड़ा इनका वोटबैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया…एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है।

Muslim Reservation : लोकसभा चुनाव के बीच गाल में 77 मुस्लिम जातियों का OBC दर्जा खत्म

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments