Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakand Forest : 24 घंटे में 64 जगह जंगलों में भड़की आग;...

Uttarakand Forest : 24 घंटे में 64 जगह जंगलों में भड़की आग; सीएम धामी ने की बैठक

 dipr

Uttarakand Forest :  उत्तराखंड के जंगलों में आग के विकराल रूप को देखते हुए सीएम धामी ने अहम बैठक की। उन्होंने वन विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा की। देहरादून सचिवालय में शासन के आला अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Kedarnath : रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक 11 स्थानों पर नई पार्किंग का निर्माण

24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं आई सामने

उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों की आग (Uttarakand Forest) और भड़क गई। 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग दो नेपाली परिवारों पर भारी पड़ी है। जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।

शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

दूसरे श्रमिक ने बृहस्पतिवार देर रात बेस अस्पताल में तो महिला श्रमिक ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में दम तोड़ दिया है। एक और महिला श्रमिक का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। जिसके बाद आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

शुक्रवार को प्रदेश में सामने आई वनाग्नि की 64 घटनाओं में गढ़वाल में 30, कुमाऊं में 29 और वन्यजीव क्षेत्रों में पांच घटनाएं शामिल हैं। 24 घंटे के भीतर 74.67 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया।

Gurugram Fire : गैस सिलेंडरों के धमाकों से 300 से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments