Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयArvind Kejriwal Health : ED कस्टडी में सीएम केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी

Arvind Kejriwal Health : ED कस्टडी में सीएम केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी

 dipr

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Health :  ईडी की कस्टडी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ रही है। सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है। उनका शुगर लेवल 46 तक गिरा है। डॉक्टरों का कहना शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है।

FEMA Case : फेमा मामले में महुआ को ईडी का समन, पूछताछ के लिए किया तलब

इससे पहले उनकी पत्नी ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अरविंद जी बहुत सच्चे देशभक्त, निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। उन्होंने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सबके बीच है। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस पास ही महसूस करोगे।

28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर

बता दें, दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दिया गया था। अब उन्हें 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

28 मार्च को बताएंगे सच्चाई और सबूत भी पेश करेंगे – सुनीता केजरीवाल

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा, “ दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा, लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले.” सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए. केंद्र को इससे दिक्कत थी। क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं?” उन्होंने कहा कि उनके पति इस मुद्दे को लेकर बहुत दुखी हैं।

Sanjay Nirupam : संजय निरुपम का कांग्रेस को अल्टीमेट; MVA में मचा घमासान

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments