Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयElection 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा एलान

Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा एलान

 dipr

नई दिल्ली। Election 2024 : लोकसभा चुनाव की कल घोषणा होने वाली है। चुनाव की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है। आम चुनाव 2024 के साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस होगी। साथ ही इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Electoral Bonds Case : SC ने इलेक्टोरल बॉन्ड नंबर जारी न करने पर SBI से मांगा जवाब

पिछली बार 10 मार्च को हुई थी घोषणा

लोकसभा चुनाव की घोषणा कल होने वाली है। इससे पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी।चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था, लेकिन इस बार शनिवार को इसकी घोषणा होगी।

पिछली बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार भी संभावना है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं।

गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त (Election 2024)

आम चुनावों के एलान से पहले आज दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण किया है। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे।

Alliance Air : दिल्ली से पिथौरागढ़ एलायंस एयर की हवाई सेवा का हुआ औपचारिक शुभारम्भ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments