Kedarnath Opening Date : महाशिवरात्रि के अवसर पर घोषित हुई बाबा केदार के कपाट की खुलेंगे तिथि

0
24
Kedarnath Opening Date

Kedarnath Opening Date : आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने 394 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय हुआ।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलते हैं बाबा के कपाट

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलने (Kedarnath Opening Date) का विधान है। पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर तिथि की औपचारिक घोषणा करने के बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बाबा के कपाट खुलते हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र गौड़ के मुताबिक, 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

भाई दूज पर बंद किया जाता है कपाट

मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ हिमालय पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव के मंदिर का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने यहीं पर अपने पितरों का तर्पण किया है। इसके बाद ही उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हुई। कहते हैं कि जिस दिन पांडवों ने अपने पूर्वजों का तर्पण किया था वो भाई दूज का ही दिन था, इसलिए तब से इसी दिन केदारनाथ के कपाट बंद होने लगे।

Chardham Yatra – 2024 : मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा – 2024 की तैयारियों का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here