Uttarkashi : सीएम धामी ने उत्तरकाशी के बड़कोट में किया भव्य रोड शो

0
26
Uttarkashi

Uttarkashi : आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के बड़कोट में भव्य रोड शो किया। सीएम ने लाभार्थी योजना सम्मान समारोह में भी शिकरत की। सीएम धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। इस दौरान सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।

Bharat Jodo Nyay Yatra : न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि दस सालों में देश में हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर लाभार्थी योजना का लाभ मिला है। 2014 से पहले भी पीएम विदेशों में जाते तो तो उनका वहां पर सम्मान नहीं होता था। क्योंकि नेतृत्व कमजोर था। पहले योजना कुछ लोगों के लिए बनती थी, लेकिन आज अंतिम छोर तक विकास पहुंच रहा है। महिलाओं को लखपती दीदी बनाया गया है। धामी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।

पूरा देश मोदी का परिवार (Uttarkashi)

कहा कि आजाद भारत में पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार नहीं है। मोदी का परिवार पूरा देश है। अब इस देश में रामयुग लौट आया है।

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यहां दंगाऔर आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त कर दी जाएगी। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द इसे कानून बनाया जाएगा।

Election commission : बंगाल प्रशासन को निष्पक्ष रहने का निर्देश: सीईसी राजीव कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here