राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी महानगर देहरादून द्वारा संत समाज एवं समाज के बंधु बहनो का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया

0
32

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी महानगर देहरादून द्वारा संत समाज एवं समाज के बंधु बहनो का एक भव्य कार्यक्रम मित्तल वेडिंग पॉइंट रायपुर रोड पर आयोजित किया गया।जिसमें भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा हेतु सम्पूर्ण समाज को आमंत्रित करने हेतु पूजित अक्षत वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र जी ने कहा की आप सभी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं अपनी आंखों के सामने भगवान राम को अपने मंदिर में प्रतिस्थापित होने का दृश्य देखने को प्राप्त हो रहा है। भगवान राम के जन्म् भुमि की प्राप्ति के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा अनेकों वर्ष तक संघर्ष किया । इस संघर्ष का प्रतिफल आज हम सब लोगों के लिए एक आंनद एवं उल्लास , त्यौहार का आयोजन बन रहा हैं।हम सभी को अपने अपने घर पर इस पर्व को दीपावली की तरह मानना है और समाज के प्रत्येक हिन्दु घर तक अयोध्या नगरी में आने हेतु आमंत्रण पूजित अक्षत, प्रभु श्री राम मंदिर का चित्र,एवं निमत्रण पत्र देकर करना है।इस हेतु संघ एवं हिन्दु समाज के हित चिंतक सभी लोग प्रत्येक घर तक दिनांक 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक सम्पर्क महा अभियान करेंगे।

कार्यक्रम में पूज्य महन्त् वेदानंद जी महाराज कल्पेस्वर महादेव एवं महंत स्वामी योगेश्वरा नंद जी वैदिक आश्रम तपोवन ,महानगर संघ चालक चंद्र गुप्त विक्रम,सह महानगर संघ चालक राजेंद्र रमोला ,प्रांत बौद्धिक प्रमुख जसपाल खत्री, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल,ललित बढ़ाकोटी ,गजेंद्र जी ,अनिल नंदा ,अरुण शर्मा ,भानु चमोली ,राकेश जी, बलदेव पाराशर,प्रेम चमोला, मनोज रायल साहित अनेको गणमान्य जन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here