नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अन्तर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निशुल्क

0
27

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम पंचायत आरकोट विकास खण्ड चम्बा में हुआ शुभारंभ

 

मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट एवं खण्ड विकास अधिकारी चम्बा आशिमा गोयल (आई.ए.एस.) द्वारा नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अन्तर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निशुल्क

प्रशिक्षण कार्यक्रम (दो सप्ताह का सार्टिफिकेट कोर्स) का शुभारंभ किया गया

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पंचायत बटखेम, सौन्दकोटी, लामकोट, धारकोट, पलास भाटूसैण, थान, सावली, मज्यूड, रूयटा छोटा स्यूटा बड़ा एवम् आरकोट की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। महिलाओं को उनके गांव से लाने लेजाने हेतु निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई।

 

इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को जी-मेल/गूगल मैप ट्रेन टिकिट बुकिंग मौसम जानकारी/फोन प/गूगल पे आदि की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। साथ ही बैंकिंग सेवा सम्बन्धित की जानकारी / स्वास्थ्य परीक्षण आदि का लाभ भी ले सकते हैं। उनके द्वारा क्षेत्रीय महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की गई।

 

इस अवसर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी एन.के. नौटियाल, बिरेन्द्र मोहन घिल्डियाल सहित समस्त सहायक विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/कनिष्ट अभियन्ता मनरेगा एवम् कार्यालय स्टाफ एवम् प्रधान ग्राम पंचायत आरकोट/ हडम आदि उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here