Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGhaziabad : गाजियाबाद के कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों...

Ghaziabad : गाजियाबाद के कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत

 dipr

गाजियाबाद। Ghaziabad : गाजियाबाद जनपद में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

CM Dhami On UCC : लिव इन रिलेशनशिप के विरोध पर सरकार पीछे नहीं हटेगी – CM धामी

शवों को भेजा जा रहा पोस्टमॉर्टम हाउस

पुलिस अभी घटनास्थल पर जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बॉयलर कैसे फटा है। लेकिन जांच की जा रही है। बताया गया कि शवों को पोस्टमॉर्टम भिजवाने की तैयारी चल रही है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

मृतकों की हुई शिनाख्त (Ghaziabad)

पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त अनुज, योगेंद्र और अवधेश के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों मजदूर जेवर, भोजपुर और मोदीनगर के रहने वाले थे। वहीं, पुलिस ने कुछ घायलों से भी बात की है।
धमाके की आवाज सुन दहल उठे लोग

बताया गया कि बॉयलर फटने से इतनी तेज धमाका हुआ कि आसपास के लोग भी दहल उठे। वहीं, घटनास्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।

Jharkhand News : हजारीबाग की घटना पर सदन में BJP ने जताया विरोध

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments