Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडDhami government completes 3 years : सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- जनहित...

Dhami government completes 3 years : सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- जनहित में पार्टी ने लिए साहसिक निर्णय

 dipr

Dhami government completes 3 years :  सरकार के तीन साल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षोंं में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया। कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री की अच्छी सोच, मेहनत और दृढ़ शक्ति से तीव्रता से आगे बढ़ रहा है।

Kurukshetra Firing : ब्राह्मणों को खाना परोसने को लेकर विवाद, एक को लगी गोली

शनिवार को पत्रकारवार्ता में सीएम धामी ने सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को साझा किया। कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कहा कि चारधाम यात्रा से पहले चारधाम यात्रा परिषद गठित हो जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि लैंड, थूक, लव जिहाद के खिलाफ करवाई किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है। बल्कि अराजक तत्वों के खिलाफ है।

सीएम ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए, वे सभी पूरे हुए। हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए।

सीएम धामी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में विकट परिस्थिति के दौरान भी जनता ने अपना हाथ हमपर रखा। हमारी पार्टी पर भरोसा जताया, जिसके लिए मैं हद्य से देवतुल्य जनता का धन्यवाद देता हूं।

IPL 2025 : आईपीएल का धूमधड़ाका आज से शुरू, केकेआर-आरसीबी के बीच खेला जाएगा पहला मैच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments