Himachal Budget : हिमाचल प्रदेश के बजट में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, 6 रुपये महंगा हुआ दूध

Himachal Pradesh Budget

शिमला। Himachal Budget : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में दूध उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम खरीद मूल्य में छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

Smart Meter : ब‍िजली व‍िभाग आज से घरों में लगाएगा स्‍मार्ट मीटर, बुलाई गई पुल‍िस फोर्स

किसानों को अब गाय के दूध पर 51 रुपये व भैंस के दूध पर 61 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगे। पहले गाय के दूध का न्यूनतम खरीद मूल्य 45 व भैंस का 55 रुपये था। साथ ही दुग्ध सहकारी सभाओं को भी अब तीन प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जो पहले सिर्फ 1.5 प्रतिशत था।

10.73 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान (Himachal Budget)

दूध उत्पादन और वितरण को प्रोत्साहित करने के लिए 10.73 करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया गया है। इसके अलावा, दूध परिवहन के लिए दो रुपये प्रति किलोमीटर अनुदान दिया जाएगा।

प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख नए किसान

प्रदेश सरकार ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत एक लाख नए किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा, जिससे जैविक उत्पादों का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

ऊना में लगेगा आलू प्रोसेसिंग यूनिट

राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऊना में आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा। इससे किसानों को आलू की उचित कीमत मिलेगी और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

Dhami cabinet : धामी कैबिनेट में फेरबदल जल्द, मंत्री के लिए इन नामों की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *