Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAssam Mizoram Tour : असम और मिजोरम के दौरे पर क्यों गए...

Assam Mizoram Tour : असम और मिजोरम के दौरे पर क्यों गए अमित शाह? क्या है प्लान

 dipr

नई दिल्ली। Assam Mizoram Tour :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अमस और मिजोरम के अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को जोरहाट पहुंचे। जोरहाट हवाई अड्डे पर अमस के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ अमित शाह का जोरदार स्वागत किया।

Char dham yatra Preparation : परिवहन निगम की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी शुरू

क्या है अमित शाह का प्लान?

असम के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हम माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का असम की पवित्र भूमि पर जोरहाट हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।” जोरहाट पहुंचने के बाद गृह मंत्री गोलाघाट जिले के निकटवर्ती कस्बे डेरगांव के लिए रवाना हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि, शनिवार को अमित शाह पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे, जिसका पहला चरण 167.4 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। पुलिस अकादमी के दूसरे चरण जिसकी लागत 425.48 करोड़ है, उसकी आधारशिला भी अमित शाह द्वारा रखी जाएगी। इसके बाद गृह मंत्री मिजोरम के लिए रवाना हो जाएंगे।

मिजोरम में किन-किन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा? (Assam Mizoram Tour)

मिजोरम में अमित शाह असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को आइजोल से राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह शनिवार शाम गुवाहाटी लौट जाएंगे और कोइनाधोरा क्षेत्र में राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार सुबह को अमित शाह ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कोकराझार जिले के दोतमा के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के प्रमुख प्रमोद बोरो, वरिष्ठ मंत्री, सांसद और प्रमुख हितधारक मौजूद रहेंगे।

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में आज औली-बदरीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments